पहाड़ से दुखद खबर, आसमान से गिरी बिजली..घास काटने गई महिलाओं समेत 4 झुलसे

डोबा गांव की रहने वाली तीन महिलाएं जंगल में घास काट रही थीं। इस बीच मौसम खराब हो गया। तीनों महिलाएं घर जाने लगीं, कि तभी जंगल में बिजली गिर गई।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Bageshwar Thunderstorm Doba village: Thunderstorm in bageshwar Doba and jakhni village
Image: Thunderstorm in bageshwar Doba and jakhni village

बागेश्वर: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब है। लगातार जारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। मामला बागेश्वर का है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं। महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के कांडा क्षेत्र में भी बिजली गिरने से एक युवक के झुलसने की खबर है। पहली घटना अमसरकोट के डोबा गांव की है। जहां गांव में रहने वाली जया देवी पत्नी गिरीश सिंह, मोहनी देवी पत्नी खीम सिंह और गीता देवी पत्नी शंकर सिंह घास काटने के लिए जंगल गई हुईं थीं। तीनों घास काट रही थीं कि तभी अचानक मौसम खराब हो गया। बादल गरजने लगे। तीनों महिलाएं घर जाने लगीं कि तभी जंगल में बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से जया देवी, मोहिनी देवी और गीता देवी बुरी तरह झुलस गईं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पहाड़ों में बर्फबारी, शुरू हो गई ठंड..आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
परिजन तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल लेकर आए। दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि जया देवी को अस्पताल में एडमिट किया गया है, उनकी हालत गंभीर है। डोबा गांव की तरह कांडा के जाखनी गांव में भी एक युवक के झुलसने की खबर है। बुधवार शाम यहां 35 वर्षीय पूरन चंद्र लकड़ी के लट्ठे में घास के ढेर को बांध रहा था। तभी तुन के पेड़ पर बिजली गिर गई। पूरन चंद्र बिजली की चिंगारी की चपेट में आकर झुलस गया। उसका दाहिना अंग सुन्न हो गया। वह बेहोश हो गया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पूरन चंद्र को किसी तरह नीचे उतारा और उसे एंबुलेंस से सीएचसी कांडा ले गए। फिलहाल युवक को होश आ गया है। उसे सीएचसी कांडा में एडमिट किया गया है। जिले में आज भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।