Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: अगर आप दिल्ली से कोटद्वार जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यह बात तो आप जानते ही होंगे कि दिल्ली से कोटद्वार के लिए चलने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस पहले ही बंद हो चुकी है। ऐसे में अब मसूरी एक्सप्रेस से कोटद्वार जाने वालों के लिए भी एक बड़ी खबर है। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने गढ़वाल एक्सप्रेस के बाद अब कोटद्वार से मसूरी एक्सप्रेस की बोगियों के संचालन को भी पूरी तरह बंद कर दिया है। एक खबर के मुताबिक रेल मुख्यालय से जारी समय सारणी में इस बार मसूरी एक्सप्रेस के समय का जिक्र नहीं किया गया है। अब कोटद्वार के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का ही एकमात्र सहारा है। आपको बता दें कि इसी साल 3 मार्च से रेलवे मुख्यालय ने कोटद्वार-दिल्ली के बीच सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया था। इस वजह से गढ़वाल एक्सप्रेस को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। अब मसूरी एक्सप्रेस की बोगियों का संचालन भी बंद कर दिया गया है। यहां आपको यह भी बता दें कि कोटद्वार रेलवे स्टेशन से नजीबाबाद-कोटद्वार पैसैंजर ट्रेन रात 10 बजे मसूरी एक्सप्रेस की करीब 5 बोगियों को लेकर निकलती थी। ये जो नजीबाबाद मसूरी एक्सप्रेस से जुड़ जाती थी। दोनों ट्रेनों का संचालन बंद हो जाने पर यात्री कोटद्वार से दिल्ली जाने के लिए सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस पर निर्भर हैं।
यह भी पढ़ें - दिल्ली से उत्तराखंड आने वाले ध्यान दें, हमेशा के लिए बंद हो गई गढ़वाल एक्सप्रेस