Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी और बुजुर्गों के लिए सबसे सेफ शहर। बुधवार सुबह यहां के धौलास क्षेत्र में एक दोहरा हत्याकांड हुआ। एक शानदार विला में रहने वाली मालकिन और उसके नौकर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिस विला में किसी को आसानी से एंट्री तक नहीं मिलती थी, वहां दोहरा मर्डर हो गया। पुलिस के सामने कई सवाल थे, हर कोई इन सवालों के जवाब जानना चाहता था। 60 घंटों बाद आखिरकार पुलिस इन सवालों का जवाब तलाशने में कामयाब रही। दरअसल इस सनसनीखेज घटना को विला में नौकरी कर रहे राजकुमार के साथी आदित्य ने अंजाम दिया था। आदित्य कोठी में रहने वाले नौकर के ठाठ-बाट देखकर प्रभावित था। वो खुद यहां नौकरी हासिल करना चाहता था, लेकिन मौजूदा नौकर की वजह से ऐसा हो नहीं पा रहा था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए 20 साल के आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है।