Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: गुप्तकाशी। भगवान भोलेनाथ की नगरी। जब भी काशी का जिक्र होता है तो हमारे जहन में वाराणसी की तस्वीर उभरती है, लेकिन अपने उत्तराखंड में भी दो काशी नगरी हैं। देश की तीन प्रमुख काशियों में उत्तरकाशी, काशी (वाराणसी) और गुप्तकाशी शामिल हैं, जिनमें से दो काशी उत्तराखंड में हैं। इन्हीं में से एक है गुप्तकाशी, जो कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 1319 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विख्यात काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए जाना जाता है। भगवान शिव का यह पवित्र धाम केदारनाथ मार्ग पर गुप्तकाशी कस्बे में स्थित है। यह केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव भी है, जो भी यहां आता है, वो शिवमय हो जाता है, शिवत्व को करीब से महसूस करता है। हाल में सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने उत्तराखंड के इस पावन धाम में भगवान शिव के दर्शन किए। इस दौरान वो देवभूमि की अलौकिकता से अभिभूत नजर आए। गुप्तकाशी के बाद सद्गुरु ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार का आशीर्वाद भी लिया।