Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। उत्तराखंड की रहने वाली उर्वशी रौतेला का नाम उन विशिष्ट लोगों की सूची में शामिल हो गया है। जिन्हें संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई ने गोल्डन वीजा दिया है। उर्वशी ने फैंस के साथ ये खुशी शेयर की है। उन्होंने बताया कि अब वो यूएई में अगले 10 साल तक रह सकती हैं। अपने ट्वीट में उर्वशी रौतेला ने लिखा कि मैं पहली भारतीय महिला हूं जिसे 10 साल के लिए ये गोल्डन वीजा महज 12 घंटे में मिला है। मेरे और मेरे परिवार के लिए यह खुशी का मौका है और मैं बहुत आभारी महसूस कर रही हूं। यूएई सरकार, उसके शासकों और लोगों को मेरी शुभकामनाएं। उर्वशी रौतेला का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गोल्डन वीजा दस साल का रेजिडेंट परमिट है। जिसे यूएई खास लोगों को ही प्रदान करता है।