Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: क्या आप भी श्रीनगर में रेंट के लिए कमरा ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो इस खबर को अंत तक पढ़ें क्योंकि यह खबर आपके लिए ही है। अब आपको श्रीनगर में किराये पर कमरा ढूंढने के दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए बस एक एप्लिकेशन अपने फोन पर डाउनलोड करनी है और आपको मिनटों में कमरा मिल जाएगा। रेंट के लिए कमरों की सभी जानकारियां आपको ग्राहम एप्लिकेशन उपलब्ध करवाएगा। इस एप्लिकेशन को तैयार करने का श्रेय तुषार नेगी, समीर रावत और वीरेंद्र वर्मा को जाता है। जिन्होंने विद्यार्थियों का समय बचाने के लिए इस मोबाइल एप को तैयार किया है। ऐसे में रेंट पर कमरा ढूंढने वालों छात्रों एवं अन्य लोगों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह तो सब जानते हैं कि श्रीनगर में विद्यार्थियों के लिए कमरा किराए पर लेना एक चैलेंजिंग टास्क है।विश्वविद्यालय होने के कारण यहां हर साल देश के हर राज्य से सैकड़ों बच्चे आते हैं और हर साल छात्रों को यहां कमरा ढूंढने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को मध्यनजर रखते हुए हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विवि में पढ़ने वाले तुषार नेगी और उनके साथी ने ग्राहम मोबाइल एप तैयार किया है।