उत्तराखंड: सिर्फ 20 मिनट में पहुंचेंगे केदारनाथ, जानिए हेलीकॉप्टर का किराया और दूरी

हेलीकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा कर रहे हैं तो जान लीजिए किराया, महज इतने मिनट में होगा धाम तक का सफर तय।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kedarnath helicopter service rate: Helicopter service for Kedarnath rate and distance
Image: Helicopter service for Kedarnath rate and distance

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा शुरू होते ही हेली सेवाओं का संचालन भी जोरों-शोरों से केदारनाथ में शुरू हो चुका है। लोगों के बीच हेली सेवाएं बेहद प्रचलित हैं। केदारनाथ धाम जाने वालों में अधिकांश बुजुर्ग होते हैं जो धाम तक की चढ़ाई नहीं कर पाते हैं। बुजुर्गों के साथ ही बच्चों को भी चढ़ाई करने में कठिनाई होती है। ऐसे में हेली सेवाएं किसी वरदान से कम नहीं है। वर्तमान में केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को 06 हेली कम्पनियां भी अपनी सेवाएं दे रही हैं। हेली सेवा इतनी सुविधाजनक होती है कि कई घंटों की चढ़ाई 10 से 15 मिनट में ही पूरी हो जाती है। जी हां, महज 10 से 15 मिनट में यात्री हेली के माध्यम से केदारनाथ पहुंच जाते हैं। 28 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के बाद एक अक्टूबर से हेली सेवा का संचालन शुरू हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि हेली सेवा का किराया कितना निर्धारित किया गया है। फाटा से केदारनाथ जाने के लिए 2,360 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। सिरसी से केदारनाथ के लिए 2,340 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए 3,875 रुपये प्रतिव्यक्ति निर्धारित किया गया है। गोविंद घाट से घाघरिया के लिये 2,975 रुपये प्रति किराया व्यक्ति निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अब बेरोकटोक होगी चार धाम यात्रा