Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: पहाड़ में बिजली-पानी जैसी समस्याएं तो हैं ही, लेकिन इन सबके ऊपर एक और समस्या है, जिससे कि पहाड़ के युवा सबसे ज्यादा परेशान हैं...वो समस्या है इंटरनेट की धीमी स्पीड लेकिन अब जल्द ही इस परेशानी से आपको छुटकारा मिलने वाला है. बता दें की उत्तराखंड में इंटरनेट सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने बड़ी पहल की है. राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल पर गढ़वाल और कुमाऊं में दो-दो इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित होंगे. जिससे की पर्वतीय क्षेत्रों में भी अब इंटरनेट तेज रफ्तार से चलेगा. कुल मिलाकर अब पहाड़ों में इंटरनेट की धीमी स्पीड की समस्या हल होने वाली है. आपको बता दें की बलूनी ने सोमवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेेखर से भेंट की. इस दौरान उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल में देश के विभिन्न शहरों से लौटकर वर्क फ्राम होम कर रहे युवाओं को अपने कार्य संपादित करने में इंटरनेट स्पीड की असुविधा के कारण दिक्कतें हुई. इसी तरह आनलाइन पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस पर एक केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं में इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित किए जाएंगे.