Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड की भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा आज अपनी पत्नी ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा के साथ मिलकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। जी हां, उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में जोरों-शोरों से इसकी चर्चा है। देर शाम तक कैड़ा यह कबूलने से हिचकिचाते रहे कि वे भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। वे भाजपा से अपनी नजदीकियां कबूल तो रहे हैं लेकिन देर शाम तक भी वह यही कहते रहे कि भाजपा में शामिल होने के बारे में अभी वह कुछ नहीं कह सकते हैं। मगर अब यह साफ है कि वे आज दिल्ली या दून में भाजपा की सदस्यता धारण कर सकते हैं। 2017 में भीमताल विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक बने राम सिंह कैड़ा भाजपा और कांग्रेस दोनों की निगाहों में आए थे। कैड़ा ने अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए अपने चार सालों में भाजपा के साथ तालमेल बनाए रखा। अनुमान है कि कैड़ा आज दिल्ली या देहरादून में भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
हालांकि कल तक कैड़ा ने भाजपा में शामिल होने की बात कबूल नहीं की थी.