Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। आमतौर पर आपने खाने और सामान की होम डिलीवरी के बारे में सुना होगा, लेकिन पटेलनगर में लड़कियों की सप्लाई की जा रही थी। उन्हें होटलों और घरों में भेजा जाता था। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है। घटना बंजारावाला इलाके की है। यहां पुलिस को एक घर में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर एसपी सिटी सरिता डोभाल एवं सीओ हिमांशु वर्मा के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने ग्रीनव्यू एन्क्लेव -2 बंजारावाला स्थित एक मकान में एक सिपाही को सादे कपड़ों में भेजा। कुछ समय बाद सिपाही ने मिस कॉल देकर टीम को अंदर आने का इशारा किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक कमरे में एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में मिली। दूसरे कमरे में जयपाल सिंह राणा और मोहम्मद साजिद एवं दो अन्य महिलाएं थी। पुलिस ने जयपाल सिंह राणा और मोहम्मद साजिद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं और 15 हजार नगदी बरामद की गई। पूछताछ के दौरान पकड़ी गई महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वो गरीब घर से ताल्लुक रखती हैं। जयपाल और साजिद उनको काम दिलाने के बहाने उनसे देह व्यापार करा रहे थे। आरोपी जयपाल और साजिद ने भी सेक्स रैकेट चलाने की बात कबूली है। महिलाओं को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। जबकि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें - देहरादून में सेना का फर्जी लेफ्टिनेंट गिरफ्तार, कई भोले-भाले युवाओं का भविष्य कर चुका है बर्बाद