Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल हाईकोर्ट में अगले कुछ दिनों तक कामकाज थमा रहेगा। हाईकोर्ट एक हफ्ते तक बंद रहेगा। नैनीताल हाईकोर्ट में एक हफ्ते का दशहरा अवकाश घोषित कर दिया गया है। छुट्टी होने की वजह से यहां मामलों की सुनवाई नहीं हो सकेगी। छुट्टियों का हिसाब लगाएं तो एक हफ्ते तक हाईकोर्ट में किसी भी तरह का कामकाज नहीं हो सकेगा। 9 अक्टूबर को शनिवार और 10 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रही। हाईकोर्ट कैलेंडर के मुताबिक 11 से 15 अक्टूबर तक के लिए दशहरा अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन कामकाज 17 अक्टूबर तक नहीं हो पाएगा। दरअसल 16 अक्टूबर को शनिवार है, जबकि 17 अक्टूबर को रविवार है। ऐसे में हाईकोर्ट 18 अक्टूबर को खुलेगा। इसके बाद अगले दिन यानी 19 अक्टूबर को भी हाईकोर्ट में छुट्टी रहेगी। इस दौरान हाईकोर्ट में न्यायिक कार्य निलंबित रहेंगे।
यह भी पढ़ें - देहरादून में प्लॉट खरीदने वाले सावधान, यहां प्रॉपर्टी डीलर ने मेजर को लगाया लाखों का चूना