रानीबाग-भीमताल मार्ग पर रानीबाग में पुल निर्माण का कार्य जारी है। निर्माण कार्य के दौरान कोई हादसा न हो, इसे देखते हुए सड़क को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Ranibagh Bridge work in nainital
नैनीताल: अगर आप कुमाऊं क्षेत्र की यात्रा पर निकलने वाले हैं, तो ये खबर आपके काम की है। 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रानीबाग-भीमताल मार्ग आवाजाही के लिए बंद रहेगा। भीमताल-अल्मोड़ा-रानीखेत जाने वाले यात्री इस दौरान रानीबाग-भीमताल मार्ग पर आवाजाही नहीं कर सकेंगे। 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक ये रोड बंद रहेगी। इसकी वजह भी बताते हैं। दरअसल रानीबाग-भीमताल मार्ग पर रानीबाग में पुल निर्माण का कार्य जारी है। निर्माण कार्य के दौरान कोई हादसा न हो, इसे देखते हुए सड़क को बंद करने का निर्णय लिया गया है। रोड बंद रहेगी, ये तो आपने जान लिया, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था क्या रहेगी, ये भी बताते हैं। रानीबाग-भीमताल मार्ग बंद होने पर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, भीमताल, भवाली जाने वाले वाहनों को वाया ज्योलीकोट होते हुए भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोना काल में मृतकों के परिजनों को मिलेगा 50 हजार मुआवजा, CM ने दिए निर्देश
बता दें कि मानसून सीजन के दौरान रानीबाग पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे आवाजाही पूरी तरीके से प्रभावित हो गई थी। अब यहां पुल का निर्माण कार्य होना है। इस दौरान यात्रियों को किसी तरह की तकलीफ न हो, इसके लिए प्रशासन ने कई इंतजाम किए हैं। नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को यातायात संचालन के दौरान पुलिस का सहयोग लेने को कहा है। प्रतिबंधित अवधि के दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करेंगे। इसकी सूचना लोगों को नोटिस बोर्ड और अन्य माध्यमों से दी जाएगी। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को भी निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य के दौरान काम में तेजी लाई जाए, जिससे काम समय पर पूरा हो सके। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान समस्त सुरक्षा मानकों का पालन करने के साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।