Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में उत्तर प्रदेश का एक टूरिस्ट दुकान पर बैठी लड़कियों को छेड़ने लगा, युवतियों के विरोध करने पर उन्हें रिवाल्वर दिखाने लगा.. जब आसपास के लोगों ने उसे ठीक से धुन दिया, तब जाकर उसकी अकाल ठिकाने आई।
उत्तराखंड में पर्यटन कुछ घटिया लोगों को भी खींच लाता है। उत्तराखंड के पहाड़ों पर लोग अक्सर ही बदतमीज यात्रियों से परेशान रहते हैं। गैरजिम्मेदार लोग जगह-जगह गंदगी का अंबार लगाने के साथ ही जब देव भूमि में घुसते हैं तो यहां का भी माहौल खराब कर देते हैं। उत्तराखंड की झीलों की नगरी नैनीताल के रामनगर क्षेत्र में एक यूपी के टूरिस्ट की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल यह टूरिस्ट रामनगर के एक रिसॉर्ट के पास दुकान पर सामान लेने गया। इसके बाद यह महाशय दुकान पर बैठी लड़कियों को अपना मोबाइल नंबर देने लगा। लड़कियों ने जब ऐसा करने से मना किया तो उन्हें अपना रिवाल्वर दिखाने लगा, डराने धमकाने लगा। आसपास के लोगों ने जब उससे सवाल किया तो वो उनको भी हेकड़ी दिखाने लगा। इसके बाद लोगों ने इस टूरिस्ट को पकड़कर जमकर धुन दिया। लात घूंसों से बेरहमी से पिटाई करने के बाद टूरिस्ट को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है..