उत्तराखंड में भीषण हादसा,खाई में गिरी कार..रिटायर्ड ब्रिगेडियर समेत 5 लोगों की मौत

रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद रुद्रप्रयाग में पूजा अर्चना कर पिथौरागढ़ लौट रहे थे। हादसा सुबह 6:00 बजे हुआ है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Pithoragarh brigadier vinod Chand: Pithoragarh retired brigadier vinod Chand died
Image: Pithoragarh retired brigadier vinod Chand died

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में हाथ से लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। इस बीच पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है..पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार को थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। हादसे में रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद सहित पांच लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद रुद्रप्रयाग में पूजा अर्चना कर पिथौरागढ़ लौट रहे थे। हादसा सुबह 6:00 बजे हुआ है। मृतकों में दो नेपाली पुरोहित भी शामिल हैं। हमारी आप से अपील है कि पहाड़ में गाड़ी हमेशा संभलकर चलाएं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के रुद्रपुर से खौफनाक खबर, पत्नी ने पति को बेरहमी से मार डाला..खुद भी खाया जहर