Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड एक बार फिर आपदा के दर्द से कराह रहा है। जगह-जगह से दिल को झकझोर देने वाली तस्वीरें आई हैं। बारिश के चलते हुए हादसों में अब तक 62 लोगों के मरने की खबर है। हजारों लोग जगह-जगह फंसे हुए हैं। सेना और प्रशासन की टीमें फंसे हुए लोगों की मदद में जुटी हुई हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आपदा के इस मौके में भी लूट-खसोट से बाज नहीं आ रहे। जिस पहाड़ में अतिथियों को सम्मान देने की परंपरा रही है, वहां कुछ टैक्सी चालकों पर पर्यटकों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप लगा है। मामला नैनीताल का है। ये वो जिला है जो आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां कई पुल बह गए, सड़कें टूट गईं। सड़कों के टूटने की वजह से यात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं। जो लोग यहां से निकलना चाहते हैं, उन्हें टैक्सी चालकों की मनमानी सहनी पड़ रही है।