Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: समस्त प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। प्रदेश में बुधवार की रात तक कुल 58 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। कुमाऊं भर में बरसात ने सबसे अधिक कहर बरपाया है।कुमाऊं में करीब 15 पुल बह गए हैं तो वहीं 90 से भी ज्यादा संपर्क मार्ग बंद हैं। आपको याद होगा कि काठगोदाम स्टेशन पर रेल ट्रैक भी बरसात की चपेट में आ गया था और ट्रैक का 500 मीटर हिस्सा गौला नदी में समा गया था। इसी क्रम में रेलवे ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया था। जबकि कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया था। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम स्टेशन के पास रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत कर ली है। ताजा जानकारी के अनुसार काठगोदाम स्टेशन से संचालित होने वाली सभी ट्रेनों का संचालन आज एक बार फिर से शुरू किया है। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर ही काठगोदाम से चलेंगी। केवल रानीखेत एक्सप्रेस का संचालन फिलहाल काठगोदाम से नहीं किया जाएगा। आगे पढ़िए