Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड में बरसात ने बीते 3 दिनों में भारी कोहराम मचाया है और भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसी बीच बागेश्वर से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बागेश्वर के सुंदरढूंगा घाटी में ट्रैकिंग पर गए 4 पर्यटकों की मृत्यु हो गई है जबकि 2 पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं। वहीं बागेश्वर के कफनी में ट्रेकिंग के लिए गए 20 पर्यटक भी लापता बताए जा रहे हैं और उनका अभी तक कोई भी अता पता नहीं लग सका है। इसी के साथ ही बागेश्वर के द्वाली में भी 34 पर्यटक फंसे हुए हैं और उनके रेस्क्यू के लिए देर रात को ही एनडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है। आज जिला प्रशासन की दो टीमें भी हेलीकॉप्टर के साथ फंसे हुए पर्यटकों के रेस्क्यू के लिए रवाना होंगी। दरअसल बागेश्वर में सितंबर अक्टूबर एवं नवंबर में बड़ी तादाद में पर्यटन रुख करते हैं।