नैनीताल के लोग अपने मोबाइल का ध्यान रखें, यहां हर दिन चोरी हो रहे हैं 20 मोबाइल

मोबाइल महंगा हो या फिर सस्ता, ये अचानक खोता है तो दुख बहुत होता है। ऐसे में अपने मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सचेत रहें।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Nainital mobile theft: 20 mobile theft every day in nainital
Image: 20 mobile theft every day in nainital

नैनीताल: मोबाइल। आज के इंसान की मूलभूत जरूरतों में से एक। मोबाइल चोरी होता है दिन का चैन और रातों की नींद उड़ जाती है। सबकुछ सूना-सूना सा लगने लगता है। मोबाइल महंगा हो या फिर सस्ता, ये अचानक खोता है तो दुख बहुत होता है। ऐसे में अपने मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सचेत रहें। खासकर नैनीतालवासियों को अपने मोबाइल को संभालकर रखने की बहुत जरूरत है। यहां हर दिन 20 मोबाइल गुम और चोरी हो रहे हैं। फोन एक बार गया तो फिर हाथ नहीं आता, हालांकि जिनकी किस्मत अच्छी होती है, पुलिस उनका फोन ढूंढने में सफल भी हो जाती है। मोबाइल हर किसी की जरूरत बन गया है। ऑफिस के काम से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग और बैंकिंग तक सारे काम इसी के जरिए होते हैं। मोबाइल का इस्तेमाल बढ़ा है तो इसकी सुरक्षा की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। मोबाइल चोरी होने और गुम होने की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

यह भी पढ़ें - देहरादून के दून दरबार रेस्टोरेंट में गलती से भी मत जाना, छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा
हल्द्वानी पुलिस बहुद्देशीय भवन से मिले आंकड़ों की मानें तो अकेले हल्द्वानी में हर दिन 8 लोग मोबाइल गुम व चोरी की शिकायत के लिए पहुंचते हैं। पूरे जिले से हर दिन ऐसी 20 शिकायतें मिल रही हैं। कई मामले ऐसे भी रहे, जिनमें पुलिस मोबाइल खोजने में कामयाब रही। बीते छह महीने में नैनीताल पुलिस ने अकेले हल्द्वानी में ही करीब 300 लोगों को उनके मोबाइल ढूंढकर सौंपे। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मोबाइल गुम होने और चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस तरह के केस में मोबाइल का ईएमआई नंबर समेत सभी जानकारियां ली जाती हैं। बाद में मोबाइल नंबर और ईएमआई नंबर से मोबाइल को ट्रेस किया जाता है। फोन मिलने पर उन्हें पीड़ित को लौटा दिया जाता है। हल्द्वानी में बीते छह महीने में करीब 300 मोबाइल फोन ढूंढकर इन्हें इनके मालिकों को लौटाया गया।