उत्तराखंड: मलबे में दबे एक ही परिवार के 6 लोग, सभी की दर्दनाक मौत

भीमताल के थलाडी गांव में आपदा के दौरान एक ही परिवार के 6 लोग मलबे में दब गये।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Bhimtal thaladi village: 6 people died in thaladi village bhimtal
Image: 6 people died in thaladi village bhimtal

नैनीताल: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गांव में आपदा के दौरान एक ही परिवार के 6 लोग मलबे में दब गए। सभी की मौत की सूचना सामने आ रही है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक भीमताल के थलाडी गांव में आपदा के दौरान एक ही परिवार के 6 लोग मलबे में दब गये। सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 6 शव रिकवर कर लिए गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू औऱ सर्च ऑपरेशन में जुटी है। थलाडी गांव में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लापता लोगों को खोजने का काम जारी है। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने इस बारे में मीडिया को कुछ बातें बताई है। उनके मुताबिक मलबे में दबे लोगों की खोजबीन जारी है। दूसरी तरफ क्षेत्र में विद्युत और पेयजल आपूर्ति पूरी तरीके से ठप हो गई है। साथ ही ओखलकांडा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में अलग-अलग जगह आई आपदाओं में अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: भारी बर्फबारी के बीच दारमा घाटी में फंसे 80 पर्यटक, 2 लोगों की मौत