उत्तराखंड: सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने का शानदार मौका, 451 पदों पर निकली भर्ती

सरकारी स्कूलों में बेसिक शिक्षकों के 451 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती संबंधी हर डिटेल के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Teacher bharti: Teacher bharti in education department uttarakhand
Image: Teacher bharti in education department uttarakhand

देहरादून: चुनावी साल में राज्य सरकार ने बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। जो युवा शिक्षक भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए भी अच्छी खबर है। सरकारी स्कूलों में बेसिक शिक्षकों के 451 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई भर्ती को लेकर शिक्षा सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आदेश जारी किए हैं। सबसे जरूरी बात ये है कि यह भर्ती वर्तमान में चल रही 2278 पदों की शिक्षक भर्ती से अलग होगी। जो अभ्यर्थी नई भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अलग से आवेदन करना होगा। शिक्षा सचिव ने बेसिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल को शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश भी दे दिए हैं। दरअसल शिक्षा मंत्री ने कुछ समय पूर्व शिक्षकों के 451 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। तब से शिक्षक भर्ती को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ था। अब विभाग ने स्थिति साफ कर दी है। शिक्षकों के 451 पदों पर भर्ती अलग से होगी। आवेदन भी अलग से करना होगा। आपको बता दें कि सीटीईटी पास आउट हो चुके और पूर्व में बेसिक शिक्षक भर्ती से वंचित रह चुके बेरोजगारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान में 2278 पदों के लिए चल रही भर्ती में उन्हें भी हिस्सा लेने का मौका दिया जाना चाहिए। तब शिक्षा विभाग का कहना था कि अगर वर्तमान भर्ती को कुछ और समय के लिए बढ़ाया गया तो भर्ती में देरी हो जाएगी। इसी के साथ शिक्षा विभाग ने हाईकोर्ट को बताया था कि वर्तमान भर्ती के अलावा भी विभाग में 451 पद खाली हैं। अब इन खाली पदों को भरने का प्रोसेस शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग ने 451 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: वन विभाग भर्ती की तैयारी कर रहे युवा ध्यान दें, UKSSSC से आया बड़ा अपडेट