उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला भारत-पाक मैच में ट्रोल हुई, ऋषभ पंत बने वजह..देखिए तस्वीरें

उर्वशी की तस्वीरें वायरल होते ही क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ समय पहले खबरें उड़ी थीं कि उर्वशी ऋषभ पंत को डेट कर रही हैं।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Urvashi rautela India Pakistan match: Urvashi rautela troll in India Pakistan match
Image: Urvashi rautela troll in India Pakistan match

देहरादून: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। भारत की हार के बाद क्रिकेट फैंस सदमे में हैं। कहीं टीवी फोड़े जा रहे हैं तो कहीं खिलाड़ियों को ट्रोल कर अपनी भड़ास निकाली जा रही है। भारत की हार का नुकसान बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को भी भुगतना पड़ा है। दरअसल यूएई में खेले गए मुकाबले के दौरान उर्वशी रौतेला टीम इंडिया के स्टार प्लेयर ऋषभ पंत को चीयर करती दिखी थीं, बस फिर क्या था उर्वशी की तस्वीरें वायरल होते ही क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। मैच में अपनी पारी के दौरान पंत ने एक ओवर में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली की गेंद पर दो छक्के जड़े। पंत के छक्का जड़ते ही कैमरामैन का कैमरा स्टेडियम में बैठीं उर्वशी रौतेला की ओर घूम गया। उर्वशी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
यह भी पढ़ें - ऋषिकेश के अंकुर गुसाईं को बधाई, ऑस्कर में दिखाई जाएगी फिल्म हाईवे नाइट्स

  • ट्रोलिंग की वजह

    Urvashi rautela troll in India Pakistan match
    Pic: 1/ 6
    Image: Urvashi rautela troll in India Pakistan match

    ट्रोलिंग की वजह भी बताते हैं। दरअसल कुछ समय पहले उर्वशी की ऋषभ पंत संग डेटिंग की खबरें आई थीं।

  • देखिए मीम्स की बाढ़

    Urvashi rautela troll in India Pakistan match
    Pic: 2/ 6
    Image: Urvashi rautela troll in India Pakistan match

    बाद में ये भी पता चला कि किसी वजह से दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पा रहा था, जिसके चलते दोनों के बीच दूरियां आ गईं।

  • खूब हुई ट्रोलिंग

    Urvashi rautela troll in India Pakistan match
    Pic: 3/ 6
    Image: Urvashi rautela troll in India Pakistan match

    चर्चा ये भी थी कि क्रिकेटर ने उर्वशी को व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है।

  • सोशल मीडिया पर मजाक

    Urvashi rautela troll in India Pakistan match
    Pic: 4/ 6
    Image: Urvashi rautela troll in India Pakistan match

    इन सभी खबरों के बीच उर्वशी को इंडिया-पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप मैच में देख लोगों को फिर से पुरानी बातें याद आ गईं और उन्होंने उर्वशी को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

  • दुबई में थी उर्वशी

    Urvashi rautela troll in India Pakistan match
    Pic: 5/ 6
    Image: Urvashi rautela troll in India Pakistan match

    उर्वशी को लेकर कई तरह के फनी मीम्स भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। यूजर्स उर्वशी को ऋषभ पर ट्राई करना बंद करने की सलाह दे रहे हैं।

  • सोशल मीडिया पर मौज

    Urvashi rautela troll in India Pakistan match
    Pic: 6/ 6
    Image: Urvashi rautela troll in India Pakistan match

    कई लोगों का ये भी कहना है कि वो स्टेडियम में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सपोर्ट करने पहुंची थीं।