Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रपुर: जहाँ एक ओर सभी लोग दिवाली त्योहार का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं. वहीँ दूसरी और ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में बीते मंगलवार सुबह दो परिवारों की दिवाली की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब खटोला गांव की ओर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मारकर बुरी तरह रौंद दिया. हादसे में बुरी तरह घायल तीनो युवकों में से दो युवकों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड दिया. जबकि एक की हालत अभी भी गंभीर है. दर्दनाक हादसे के बाद से ही युवकों के घर में कोहराम मचा है. तीनों युवक बचपन के करीबी दोस्त थे. बता दें की हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की साथ ही पुलिस आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की तलाश में जुट गयी है. चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं.