Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: सबसे पहले हमारी आपसे अपील है कि इस खबर से अधिक से अधिक शेयर कीजिए। आपके एक शेयर से रुद्रप्रयाग के इस भाई की जान बच सकती है। रुद्रप्रयाग के मेदनपुर गांव के रहने वाले मयंक जगवाण (mayank jagwan kidney transplant) जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती हैं। मयंक के माता-पिता अपने बेटे के उपचार में लाखों रुपये खर्च कर चुके हैं। आलम ये है कि अब माता-पिता के पास अपने बेटे के ऑपरेशन के लिए पैसा नहीं है। 23 साल के मयंक की किडनी खराब है। मयंक का ऑपरेशन होना है। मयंक के माता-पिता ने जौलीग्रांट अस्पताल में डायलिसिस पर ही लाखों रुपये खर्च कर दिए हैं। जिंदगी भर की जितनी जमा-पूंजी थी, उसे मयंक के पिता अपने बेटे के इलाज में खर्च कर चुके हैं। अब ऑपरेशन के लिए उनके पास पैसा नहीं है। मयंक के का पिछले साल जून माह में ऋषिकेश एम्स में डायलिसिस हुआ था। अब मयंक 1 हफ्ते से जौलीग्रांट अस्पताल में हैं और यहां पर भी डायलिसिस किया जा रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि किडनी ट्रांसप्लांट होनी है, वो किडनी देने के लिए भी तैयार हैं। अब किडनी ट्रांसप्लांट पर करीब 6-7 लाख का खर्चा आना है। आगे जानिए कि आप किस तरह से मयंक की मदद कर सकते हैं।