Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: खबर रुद्रप्रयाग से है। जहां विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला Rudraprayag Vijay Bharti news की मौत के बाद उसके मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के पिता का कहना है कि ससुरालवालों ने बेटी की पिटाई कर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद विवाहिता के शव को फांसी पर लटका कर घटना को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की गई। मृतक के पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता योगेंद्र टम्टा अगस्त्यमुनि के अंतर्गत आने वाले ग्राम मूनासू में रहते हैं। एक साल पहले उनकी बेटी विजय भारती का विवाह ग्राम चंद्रापुरी निवासी सरकारी शिक्षक शिवलाल आर्य के पुत्र सुभाष चंद्र के साथ हुआ था। मजदूरी करके जिंदगी काटने वाले योगेंद्र ने शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक खर्च किया।