Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: ऐसा नहीं है कि केवल पुरुष ही शातिर और चालक चोर हो सकते हैं. आज की तारीख में महिलाएं भी चोरी जैसी घटना को बड़े की शातिराना अंदाज में अंजाम देने लगी है. महिलाओं के मॉल में चोरी करने के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं लेकिन अब उत्तराखंड में भी ऐसे मामले सामने आने लगे हैं। ईटीवी के मुताबिक ताजा मामला श्रीनगर गढ़वाल (srinagar garhwal showroom video) का है, जहाँ तीन लड़कियां दुकान में जूते देख रही थी और मौका मिलते ही उन्होंने जूते बैग में डाले और वहां से नौ दो ग्यारह हो गई. दुकानदार को चोरी का एहसास काफी देर बाद हुआ जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी. सीसीटीवी फुटेज ने लड़कियों की सारी पोल खोल कर रख दी. बता दें कि दुकानदार ने इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है. जानकारी के मुताबिक श्रीनगर में तीन लड़कियां दुकान में जूते खरीदने आयी थी इन्होंने एक जूते को कई बार देखा और वापस रख दिया. इस बीच इन लड़कियों ने दुकान को बातों में उलझाए रखा, और उसका ध्यान बंटते ही जूते अपने कपड़ों में छिपाकर चलती बनीं. जब दुकानदार को शक हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे खंगाले,सीसीटीवी कैमरा फुटेज में साफ दिख रहा था कि लड़कियों ने किस तरह सफाई से जूते चुराए और वहां से नौ दो ग्यारह हो गई. श्रीनगर में जो लड़कियां चोरी करती कैमरे में कैद हुईं, उन्हें देखकर ये अंदाजा लगा पाना वाकई मुश्किल था, कि एकदम सलीके से बात कर रही ये लड़कियां इस तरह की घटिया हरकत कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के सौरभ जोशी ने यू-ट्यूब पर बनाए 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स..हर महीने 20 लाख की कमाई