Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
बागेश्वर: आज के युवाओं को हो क्या गया है? आखिर छोटी छोटी बात पर जान देने वाली मानसिकता क्यों हावी हो रही है? आज जो खबर उत्तराखंड से आई है, वो वास्तव में हैरान भी करती है और परेशान भी...छोटी छोटी बातों पर युवा ऐसा जोखिम भरा कदम उठाते हैं कि परिजनों को दुख झेलना पड़ जाता है। ये खबर उत्तराखंड के बागेश्वर से है। यहां गरुड़ क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि शुक्र की बात है कि दोनों की हालत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक देर रात दोनों के परिजन उन्हें अस्पताल लाए थे और उन्होंने कहा कि दोनों ने जहरीला पदार्थ गटक लिया है। इससे अफरा-तफरी मच गई। आगे पढ़िए