Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: दिवाली के बाद दिल्ली एनसीआर की हवा जहरीली हो गई है। ठंड बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण भी चिंताजनक रफ्तार से बढ़ रहा है। स्थिति बेहद गंभीर है, हालांकि दिल्ली में फैले इसी पॉल्यूशन ने नैनीताल के टूरिज्म कारोबारियों का बड़ा फायदा करा दिया। दरअसल दिल्ली की आबोहवा खराब होने के बाद दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग दौड़-दौड़कर उत्तराखंड (Nainital Mussoorie Tourism) पहुंच रहे हैं, ताकि यहां की स्वच्छ आबोहवा में सांस ले सकें। इस वक्त दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, आगरा और वृंदावन जैसे शहरों में एक्यूआई की स्थिति डराने वाली है। अगले दो-तीन दिन तक स्थिति में सुधार की उम्मीद कम है। ऐसे में लोग प्रदूषण से निजात पाने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। कुमाऊं मंडल के पर्यटक स्थलों की हवा दिल्ली-गाजियाबाद जैसे शहरों से कई गुना बेहतर है। मंगलवार को नैनीताल का एक्यूआई 123 रहा। इसी तरह अल्मोड़ा में एक्यूआई 136, लोहाघाट में 142, जागेश्वर में 156 और बागेश्वर में 136 रहा। पिथौरागढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 127 है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अब कड़ाके की ठंड के लिए रहिए तैयार, वैज्ञानिकों ने पहले ही दे दिया अल्टीमेटम