Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में धड़ल्ले से देह का व्यापार (dehradun patel nagar girls arrest) चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ कई अभियान चलाए जाने के बावजूद भी यह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ह्यूमन ट्रैफिकिंग का ताजा मामला देहरादून के पटेलनगर थाने के सामने आया है। पटेल नगर थाने में देह का व्यापार ऑनलाइन चलाया जा रहा है। पुलिस ने देकर व्यापार संचालित करने के आरोप में 8 महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो ग्राहक भी शामिल हैं। बता दें कि यहां पर ऑनलाइन देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजी जाती थीं। मुख्य आरोपी और देह व्यापार का संचालक भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। संचालक मेरठ का निवासी बताया जा रहा है। बता दें कि सेक्स रैकेट में बांग्लादेश, नेपाल, भूटान से भी लड़कियां मंगवाई जाती थी। असम, पश्चिम बंगाल, उड़िसा आदि राज्यों से महिलाएं बुलाई गई थीं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 11 लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर पटेलनगर देवेंद्र चौहान ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पटेल नगर देहराखास, टीएचडीसी कॉलोनी स्थित फ्लैट में देह व्यापार संचाललित होने की सूचना मिली।