उत्तराखंड में गजब हाल..करोड़ों खर्च कर 56 हजार नल लगाए, सिर्फ 10 फीसदी नलों में आया पानी

घरों में करोड़ों की लागत से 56 हजार नल तो लगा दिए, मगर पानी (Pithoragarh 56 thousand water connection) का नामोनिशान नहीं, पिथौरागढ़ वालों के साथ यह छल क्यों।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Pithoragarh 56 thousand water connection: 56 thousand water connections in Pithoragarh but no water
Image: 56 thousand water connections in Pithoragarh but no water

पिथौरागढ़: तो लीजिए, क्या एक बार फिर विकास के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया गया है? यह उत्तराखंड में नई बात नहीं है। यहां हर कोई बस जनता को मूर्ख ही बनाता है। अब पिथौरागढ़ (Pithoragarh 56 thousand water connection) में ही देख लीजिए, यहां कहा गया कि सबको जल्द ही घरों में साफ पानी मिलेगा। हर घर तक नल योजना भी करोड़ों की लागत से शुरू की गई। मगर नल लगाने के बाद शायद प्रशासन भूल गया है कि उनमें पानी आना भी इम्पोर्टेन्ट है। नल तो लग गए मगर पानी नहीं आया। करोड़ों की लागत से नल तो लगा दिए हैं मगर पानी का नामोनिशान दिख नहीं रहा है। बगैर पेयजल योजना के लगे 56 हजार नल इसका साक्षात प्रमाण हैं। पेयजल योजना कब बनेगी और कब इन 56 हजार नलों से पानी आएगा इसका अता-पता ही नहीं है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - पहाड़ में शिक्षक हों तो ऐसे..बंद होने की वाला था बदहाल स्कूल, गुरुजी ने दिया टॉप क्लास लुक

  • 56 हजार नल लगे

    56 thousand water connections in Pithoragarh but no water
    Pic: 1/ 2
    Image: 56 thousand water connections in Pithoragarh but no water

    दरअसल पिथौरागढ़ में जल जीवन मिशन योजना के तहत 56 हजार घरों में पानी के कनेक्शन लगाए गए हैं। अब इतना खर्चा किया मगर जिस चीज के लिए किया ? उसके लिए तो लोग अब भी तरस रहे हैं। 10 प्रतिशत नलों में ही पानी आ रहा है। शेष 90 प्रतिशत नलों से अब तक पानी की बूंद नहीं टपकी है। इनमें पानी कब और कहां से आएगा, इसका अता-पता नहीं है। यह भी सच है कि बगैर पेयजल योजना के लगे नलों का कोई औचित्य ही नहीं है।

  • आखिर कब आएगा पानी?

    56 thousand water connections in Pithoragarh but no water
    Pic: 2/ 2
    Image: 56 thousand water connections in Pithoragarh but no water

    बावजूद इसके योजना की सफलता के दावे हो रहे हैं। वहीं जल निगम, पिथौरागढ़ के अधिशासी अभियंता आरएस धर्मसक्तू का कहना है कि योजना के तहत प्रथम चरण में अब तक 56 हजार कनेक्शन (Pithoragarh 56 thousand water connection) लगाने का काम किया गया है। दूसरे चरण में इन कनेक्शनों के लिए पेयजल योजना बनेगी, जिसकी तैयारी पूरी है। यह योजना निश्चित तौर पर सफल रहेगी। देखना है कि आगे क्या होता है।