रुद्रप्रयाग: दहेज के लिए विजया की हत्या! गिरफ्तार हुआ पति..सास-ससुर के खिलाफ वारंट

विजया (Vijaya Bharati Suicide Agastyamuni) के घरवालों ने बेटी की शादी में खूब खर्चा किया था, लेकिन ससुराल वाले कम दहेज मिलने से नाखुश थे।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Vijaya Bharati Suicide Agastyamuni: Suicide of Vijaya Bharati in Agastyamuni of Rudraprayag dowry murder
Image: Suicide of Vijaya Bharati in Agastyamuni of Rudraprayag dowry murder

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले का अगस्त्यमुनि क्षेत्र। विजया भारती (Vijaya Bharati Suicide Agastyamuni) यहीं के चंद्रापुरी में रहती थी। विजया की शादी को अभी कुछ ही समय हुआ था। बेटी की शादी से परिवार वाले खुश थे, लेकिन ससुरालवाले विजया पर लगातार दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। वह शादी में मिले दहेज से नाखुश थे। जब ससुराल वालों के जुल्म बर्दाश्त नहीं हुए तो बीते 5 नवंबर को विजया ने फांसी लगा ली। विजया की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर उत्पीड़न और दहेज न लाने के चलते हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में महिला के पति और सास-ससुर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। सोमवार को इस मामले में पुलिस ने विजया के पति को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं मृतक के सास-ससुर अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। घटना 5 नवंबर की है। चंद्रपुरी में रहने वाली विजया भारती ने फांसी लगा ली थी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून: इंजीनियर को दहेज में नहीं मिले 6 लाख, तोड़ दी शादी..कार्ड बांट चुके थे लड़की वाले
परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला के शव को परिजनों ने नीचे उतार लिया था। पुलिस का कहना है कि पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने भी ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में भी उत्पीड़न की बात सामने आई है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले में की गई विवेचना के दौरान कई साक्ष्य ऐसे पाए गए जिससे यह साफ पता चलता है कि ससुराल के लोगों द्वारा महिला का उत्पीड़न किया जा रहा था। सबूतों के आधार पर मृतक के पति सुभाष चंद्र, ससुर शिवलाल टम्टा और सुदामा देवी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया। इस मामले में विजया के पति सुभाष चंद्र की गिरफ्तारी हो गई है। जबकि महिला के सास-ससुर (Vijaya Bharati Suicide Agastyamuni) अब भी फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की खोजबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।