Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जनपद (Pithoragarh Gurna Car in Ditch) में बीते दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई थी। पिथौरागढ़ के गुरना में कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि उनके साथ मौजूद उनका भांजा लापता बताया जा रहा था। हादसे के बाद से ही आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम लापता युवक की खोजबीन कर रही थी। अभी मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एसडीआरएफ टीम द्वारा लापता हुए भांजे का शव भी बरामद किया गया है और जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतकों की पहचान नीरज, धीरज एवं सुरेश निवासी बीजाबजेड़ गांव के रूप में हुई है। बताया गया कि नीरज और धीरज दोनों चचेरे भाई थे। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में हाईटेक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एस्कॉर्ट सर्विस से होती थी लड़कियां सप्लाई