उत्तराखंड: पत्नी की अश्लील हरकतों से परेशान हुआ पति, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

युवक ने बताया कि पत्नी (Bageshwar Husband Wife video) भले ही उसके साथ नहीं रहती, लेकिन उसे पत्नी की हरकतों के चलते शर्मसार होना पड़ रहा है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Bageshwar Husband Wife: Husband upset with wifes dirty Action in Bageshwar
Image: Husband upset with wifes dirty Action in Bageshwar

बागेश्वर: अब तक आपने दिलफेंक-मनचले पतियों के बारे में सुना होगा। इनकी हरकतों से पत्नियां अक्सर परेशान रहती हैं। हालात नहीं सुधरते तो पुलिस से मदद मांगती हैं, लेकिन बागेश्वर में एक शख्स अपनी पत्नी की अश्लील हरकतों (Bageshwar Husband Wife video) से परेशान है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले कई महीनों से उसके साथ नहीं रह रही। वह देह व्यापार के लिए अन्य महिलाओं को भी उकसा रही है। हाल में आरोपी महिला का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वो अश्लील हरकतें करती दिखी। पत्नी की हरकतों से पति इस कदर तंग आ गया है कि उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दी है। उसने पुलिस से वीडियो की जांच करने और पत्नी को नारी निकेतन भेजने की मांग की। पीड़ित युवक कांडा क्षेत्र में रहता है। मंगलवार को उसने पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव से मुलाकात की। उसने एसपी को बताया कि वह अपनी पत्नी से परेशान है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में हाईटेक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एस्कॉर्ट सर्विस से होती थी लड़कियां सप्लाई
पत्नी भले ही उसके साथ नहीं रहती लेकिन उसे पत्नी की हरकतों के चलते शर्मसार होना पड़ रहा है। पत्नी देह व्यापार करती है, गांव की दूसरी औरतों को भी गंदा काम करने के लिए उकसाती है। हाल में उसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह एक युवक के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिख रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि महिला की हरकतों से ग्रामीण परेशान हैं। जब युवक अपनी पत्नी को ऐसा करने से रोकता है तो वो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। पीड़ित युवक ने वीडियो की जांच कर आरोपी महिला के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की। साथ ही कहा कि अगर महिला के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है, दोषी (Bageshwar Husband Wife video) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।