Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: पहाड़ की सड़कें सफर के लिए सेफ नहीं रह गई हैं। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता, जब किसी जिले से सड़क हादसे की कोई खबर न आती हो। एक ऐसी ही दुखद खबर श्रीनगर गढ़वाल (Car falls Alaknanda river Srinagar Garhwal) से आ रही है। जहां बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां बदरीनाथ जा रहा एक वाहन अलकनंदा नदी में समा गया। हादसा श्रीयंत्र टापू के पास, जहां तेज रफ्तार वाहन के नदी में गिरने की सूचना है। हादसे के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक ने पत्थर से लटक कर अपनी जान बचा ली, लेकिन दूसरा लापता है। हादसे की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट, श्रीनगर तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसा देर रात करीब एक बजे के आसपास हुआ। कार में सवार संदीप राठी और आकाश राठी वाहन में सवार होकर बदरीनाथ जा रहे थे। दोनों चचेरे भाई हैं। इस दौरान कार नदी में जा गिरी। राहत-बचाव टीम हादसे वाली जगह पहुंची तो देखा कि आकाश नदी के बीच पत्थर को पकड़े हुए है