हल्द्वानी-सेराघाट रोड पर जीप दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौत, 3 की हालत बेहद गंभीर

आज तड़के एक गंभीर सड़क हादसा (Haldwani Seraghat Road Jeep) हो गया जिसमें एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जीप सवारों की मौक पर ही मृत्यु हो गई है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Haldwani Seraghat Road Jeep: Jeep accident on Haldwani Seraghat road
Image: Jeep accident on Haldwani Seraghat road

हल्द्वानी: उत्तराखंड में सड़क हादसों (Haldwani Seraghat Road Jeep) का सिलसिला थमता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है। हल्द्वानी सेराघाट मोटर मार्ग में आज तड़के एक गंभीर सड़क हादसा हो गया जिसमें एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जीप सवारों की मौक पर ही मृत्यु हो गई है। जीप में 6 लोग सवार थे जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। हादसा आज सुबह 4:30 बजे के करीब हुआ है। शुक्रवार सुबह हल्द्वानी सेराघाट में मैक्स जीप गोदी गाड़ मंदिर से पहले अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त जीप में 6 लोग मौजूद थे जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और 108 एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया जाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: भीषण हादसे में महिला सिपाही की मौत..8 साल की बेटी अब किसे कहेगी मां?