Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
बागेश्वर: बागेश्वर जिले के अमोली गदेरे (Bageshwar Gadera Deepa Devi) में एक विवाहिता स्त्री का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने बदबू आने पर जब गदेरे में देखा तो महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था। महिला के पति ने जिला अस्पताल में अपनी मृतक पत्नी की शिनाख्त की है। बता दें कि महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था और वे शुक्रवार को शव को बागेश्वर ले आई थी। वहीं पुलिस की सूचना पर मृतका के मायके वाले भी बागेश्वर पहुंचे। उन्होंने इसको हत्या का मामला बताया है। मृतका की पहचान 36 वर्षीय दीपा देवी के रूप में हुई है जो कि बीते 9 नवंबर से लापता हो रखी थी। महिला के पति जगदीश राम ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।