Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी के लोगों के लिए एक खुशखबरी आ रही है। जी हां, आने वाली दिसंबर के पहले सप्ताह में मसूरी में 837 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली करीब 4.5 किलोमीटर लंबी Dehradun Mussoorie Road Double Lane Tunnel के निर्माण कार्य का शिलान्यास हो सकता है। सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने बीते बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उनसे शिलान्यास का अनुरोध किया। इस पर गडकरी ने उन्हें आश्वस्त किया है। बता दें कि मसूरी में 837 करोड़ रुपये की लागत से करीब 4.5 किलोमीटर लंबी टनल बनने से मसूरी नगर के साथ राज्य में पर्यटन का भी विकास होगा।मसूरी में 837 करोड़ रुपये की लागत से करीब 4.5 किलोमीटर बनने वाली लंबी टनल से न केवल मसूरी बल्कि उत्तरकाशी जिले के निवासियों के लिए भी नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।