Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के खर्ककानातोली गांव (Bageshwar Kharkkanatoli Village Pawan Godhra) में मातम पसरा हुआ है। गांव के एक महज 22 वर्ष के युवक की गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक मौत हो गई है। युवक रोजगार की तलाश में गुजरात के गोधरा में गया था जहां उसकी ट्रेन से कट जाने से मौत हो गई है। मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मृत्यु के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है और उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय पवन सिंह के रूप में हुई है। पवन बागेश्वर से गुजरात रोजगार की तलाश में गया था। उसके परिजनों ने बेहद आस और उम्मीद के साथ अपने इकलौते बेटे को गुजरात भेजा था। मगर उनको क्या पता था कि उनका जिगर का टुकड़ा अब कभी वापस नहीं आएगा। पवन गुजरात से घर लौटने रेलवे स्टेशन गया जहां ट्रेन से कटकर पवन की दर्दनाक मृत्यु हो गई।