Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रुद्रपुर: सच कहें तो अब बेटी का माता-पिता होने में डर लगता है, हम बच्चियों को सुरक्षित माहौल तक नहीं दे पा रहे। बच्चियां न घर में सुरक्षित हैं न बाहर। अबोध बच्चियां हैवानियत का शिकार हो रही हैं। ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर से एक ऐसी ही दिल दहलाने वाली खबर आई है, जिसे सुनकर आपका मन घिना जाएगा। यहां एक 18 साल के लड़के ने ढाई साल की अबोध से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। कल तक हंसती-खिलखिलाती बच्ची अब अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चियों के साथ किराए के कमरे में रहता है।