उत्तराखंड में सबसे ज्यादा शराब पीते हैं बागेश्वर के पुरुष, महिलाओं के मामले में पौड़ी नंबर-1

बागेश्वर की महिलाएं तंबाकू सेवन में सबसे आगे, बागेश्वर के पुरूष भी शराब सेवन में नंबर वन-
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand National family health survey: National family health survey report on uttarakhand
Image: National family health survey report on uttarakhand

बागेश्वर: हाल ही में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट जारी हुई जिसमें एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में नशे का चलन काफी बढ़ चुका है। पुरुषों के साथ-साथ अब महिलाएं भी बीड़ी और तंबाकू का सेवन करने में पीछे नहीं रहीं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बागेश्वर जिले की महिलाएं तंबाकू सेवन करने में पूरे प्रदेश की महिलाओं में सबसे आगे हैं। बागेश्वर के पुरुषों ने भी शराब के सेवन में सभी जिलों के पुरुषों को पछाड़ दिया है। इस छोटे से जिले के पुरुषों ने शराब के सेवन में बड़े-बड़े जिलों को मात दे दी है। बागेश्वर जिले की महिलाएं भी तंबाकू सेवन में पूरे प्रदेश में सबसे आगे हैं। महिलाओं के शराब के सेवन की बात करें तो इस मामले में पौड़ी जिला नंबर बंद है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - मसूरी जाने वाले ध्यान दें, कोरोना को लेकर सख्त हुई पुलिस..मास्क नहीं पहना तो 500 जुर्माना
हाल ही में हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट जारी हुई जिसके अनुसार उत्तराखंड में 4.6 फ़ीसदी महिलाओं और 33.7 फ़ीसदी पुरुषों ने तंबाकू सेवन की बात स्वीकारी है और बात करें शराब सेवन की तो प्रदेश के 0.3 फीसदी महिलाएं और 25.5 फीसदी पुरुषों ने शराब सेवन की बात कबूली है और सर्वे में सामने आया है कि बागेश्वर जिले में सबसे अधिक तंबाकू महिलाओं द्वारा खाया जाता है। जी हां, बागेश्वर की 7.7 फ़ीसदी महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं। जबकि तंबाकू का सेवन सबसे अधिक अल्मोड़ा के पुरुषों द्वारा किया जाता है। शराब सेवन के मामले में बागेश्वर के पुरुष सबसे आगे हैं तो वहीं पौड़ी गढ़वाल की महिलाएं भी शराब के सेवन में सभी जिलों की महिलाओं से आगे हैं। सर्वे के अनुसार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का चलन बढ़ गया है और शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं और पुरुष अधिक तंबाकू और शराब का सेवन करते हैं।