Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
ऋषिकेश: कहने को उत्तराखंड छोटा राज्य है, लेकिन यहां के होनहार हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. फिल्म और टेलीविजन की दुनिया में पहाड़ का टैलेंट हर दिन नई ऊंचाइयां छू रहा रहा है. इस कड़ी में अब ऋषिकेश निवासी प्रभु भट्ट का नाम भी जुड़ गया है. तीर्थनगरी ऋषिकेश के रहने वाले प्रभु भट्ट एक ऐसे कलाकार हैं, जो छोटी उम्र में ही बड़े पर्दे पर अपनी चमक बिखेर रहे हैं. आपको बता दें की इस वर्ष प्रभु की पद्मा सिद्धि फिल्मस के बैनर तले बनी 'सौम्या गणेश' और जंगली प्रोडक्शन की फिल्म 'बधाई दो' रिलीज होने वाली है. खास बात ये है कि बधाई दो, बालीवुड फिल्म 'बधाई हो' का सीक्वल है. इस फिल्म में प्रभु भट्ट अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के भांजे के रोल में नजर आएंगे. आपको बता दें की इससे पहले भी प्रभु भट्ट बड़े पर्दे पर कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं.