Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: एसबीआई बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए SBI CBO Recruitment 2021 सामने आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर(CBO) के पदों पर बंपर भर्तियां कराने का एलान किया है। इसके लिए भर्ती प्रकिया की शुरूआत हो गयी है। एसबीआई द्वारा सीबीओ के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार SBI ने CBO के 1226 पदों पर भर्तियां जारी की हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में बैठना चाहते हैं तो 29 दिसंबर तक आप फॉर्म भर सकते हैं। 29 दिसंबर के बाद आवेदन मान्य नहीं होगा। सीबीओ के पद पर अप्लाई करने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इस जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनकी उम्र 21 साल से अधिक होनी चाहिए और 30 साल से कम होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: युवाओं के लिए अच्छी खबर, UKPSC में 455 पदों पर भर्ती..जल्दी करें अप्लाई