रुद्रप्रयाग: शादी से लौट रही मैक्स सड़क पर पलटी, 2 लोगों की मौत..दो लोगों की हालत गंभीर

शादी से लौट रहा वाहन सड़क पर पलटा, दो की दर्दनाक मौत, कई लोग हुए गंभीर रूप से घायल
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Rudraprayag Agastyamuni Max: Max overturned on road near Gabani village Agastyamuni
Image: Max overturned on road near Gabani village Agastyamuni

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है। यहां बीते शुक्रवार को एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग में मैक्सवाहन शादी से लौट रहा था। तभी अचानक गबनीगांव के समीप मैक्सवाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति ने साहस का प्रदर्शन करते हुए हादसे के बाद वाहन के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने का भी कार्य किया गया मगर उन्होंने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से समस्त क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वाहन में सवार अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। प्राप्त के अनुसार, बीते शुक्रवार की शाम को कुछ लोग मैक्सवाहन में सवार होकर एक शादी अटेंड करके वापस आ रहे थे। वाहन तेल भराने अगस्त्यमुनि आ रहा था। तभी मैक्स वाहन गबनीगांव में विशाल लाॅज के समीप सड़क में पलट गया। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून: करंट लगने से 19 साल की छात्र की मौत, UPSC की तैयारी कर रहा था शीतांशु
दुर्घटना के समय वाहन में 7 लोग सवार थे जिनमें से सुरेन्द्र लाल (55 साल) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू लाल (45 साल) की स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में मौत हुई। वाहन में सात लोग सवार थे, जिनमें तीन अन्य जगदीश लाल, गौरी लाल व उम्मेद लाल भी शामिल थे। यह तीनों सही सलामत बताए जा रहे हैं। इन्हें बेहद मामूली चोट आई है और सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं बलिराम (30 साल) और धीरज लाल (32 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में दम तोड़ने वालों में शामिल गुड्डू लाल ने सबसे पहले वाहन से बाहर आकर अन्य दूसरों को भी बाहर निकालने का काम किया और अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना सभी के परिजनों को दे दी गई है।