Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: फिल्म और फैशन की दुनिया में बड़ा नाम बन चुकीं Uttarakhand की Urvashi Rautela के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। Urvashi Rautela Miss Universe 2021 Contest को Judge करती नजर आएंगी। इस ब्यूटी पेजेंट का आयोजन इजरायल में आज रविवार को होना है। जिसमें जज के तौर पर उत्तराखंड की बेटी व बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला हिस्सा लेंगी। वो ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस साल मिस यूनिवर्स कांटेस्ट जलवायु परिवर्तन, सामाजिक और वैश्विक चुनौतियों पर केंद्रित है। मिस यूनिवर्स 2021 कांटेस्ट को जज करने पहुंचीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का इजरायल में जोरदार स्वागत हुआ। भारतीय अभिनेत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर उन्हें भगवद् गीता भेंट की। उर्वशी को पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने परिवार के साथ मिलने और बधाई देने के लिए आमंत्रित किया था। उर्वशी के अलावा बेंजामिन नेतन्याहू ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस मुलाकात के वीडियो को साझा किया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला ने हासिल की बड़ी उपलब्धि..विश्व की शीर्ष दस सुपर मॉडल में शामिल