Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: मोक्षनगरी हरिद्वार देह के सौदागरों (Haridwar Call Girl Arrest) के निशाने पर है। इस गंदे धंधे को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन इस अभियान का ज्यादा असर दिख नहीं रहा। हाल ये है कि देह व्यापार करने वाली महिलाएं खुद ही राहगीरों को अश्लील इशारे कर होटल-गेस्ट हाउसों में ले जा रही हैं। बीते दिन पुलिस ने जिस्मफरोशी करने वाली ऐसी ही 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं रेलवे स्टेशन के आसपास राहगीरों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुला रही थीं। शहर में ऐसे मामले पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं। बीते दिन मुखबिर ने यहां मायापुर चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल को सूचना दी कि कुछ महिलाएं रेलवे स्टेशन के आसपास राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही हैं। मुखबिर की सूचना पर मायापुर चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल महिला कांस्टेबल मोनिका और दीपमाला को साथ लेकर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे।