Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: अवैध खनन सरकार के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है। इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार कई कदम उठा चुकी है मगर उत्तराखंड में धड़ल्ले से अवैध खनन चालू है। बात की जाए उत्तरकाशी में भागीरथी नदी (Mining Mafia Bhagirathi River Uttarkashi) की तो वहां पर भी अवैध खनन माफिया खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं और उनके हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वे अब नदी के प्रवाह के साथ भी छेड़खानी करने में लगे हुए हैं। ऐसे में निरंकुश हो रखे अवैध खनन माफिया के भागीरथी नदी के प्रवाह के साथ छेड़खानी करने से उत्तराखंड में कोई नई आपदा आ सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक डुंडा के सैणी में भागीरथी नदी में बेखौफ खनन माफियों ने नदी के प्रवाह को डायवर्ट कर सड़क बना डाली है। जी हां, न केवल यह आपदा के लिहाज से खतरनाक है बल्कि नदी के प्रवाह से छेड़छाड़ इसके अस्तित्व को खतरे में डाल सकता है। स्थानीय प्रशासन तक को इस बात की खबर तक नहीं है। दरअसल भागीरथी नदी में जगह-जगह अवैध खनन जोरों-शोरों से चल रहा है। खनन माफिया निरंकुश हो रखे हैं और बेरोक -टोक भागीरथी नदी को नुकसान पहुंचाने का काम रहे हैं। आगे पढ़िए