Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज Rishabh Pant को उत्तराखंड राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। CM धामी ने कल VIDEO कॉल कर उन्हें ये जिम्मेदारी दी। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम अपनी जगह सुनिश्चित की है। अब ऋषभ पंत को CM धामी ने विडियो कॉल करके ने राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री CM पुष्कर धामी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी भी दी है। CM धामी ने Tweet किया "भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडियों में से एक, युवाओं के आदर्श और उत्तराखण्ड के लाल श्री ऋषभ पंत जी को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद एवं जन- स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है"। CM धामी का धन्यवाद करते हुए स्टार क्रिकेटर ने Tweet किया... "Thank you @pushkardhami sir for giving me the opportunity to be the Brand Ambassador of promoting Sports and General Health among the people of Uttarakhand. I’ll do my best to spread this message and feeling happy that you are taking these steps towards a fitter India."