Rudrapur के transit camp में BJP parshad Shiv Kumar Gangwar पर दिनदहाड़े हुआ हमला। पढ़िए पूरा मामला
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Rudrapur transit camp BJP parshad Shiv Kumar Gangwar robbed
रुद्रपुर: Rudrapur के transit camp में BJP parshad Shiv Kumar Gangwar पर दिनदहाड़े हुआ हमला हो गया। साफ है कि उत्तराखंड में अब आम लोगों के साथ पार्षद तक सेफ नहीं हैं। यहां चोर और बदमाश पार्षद तक को नहीं छोड़ रहे हैं। उत्तराखंड के मैदानी इलाके में चोरी और लूटपाट की घटनाएं काफी अधिक बढ़ती जा रही हैं जो कि चिंताजनक है। आए दिन उत्तराखंड में चोरी और लूटपाट की खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं। चोर बदमाशों की हिम्मत इस कदर बढ़ चुकी है कि अब वे आम लोगों के साथ ही पार्षद तक को लूटने से हिचकिचा नहीं रहे हैं। जी हां, ऐसा ही कुछ उत्तराखंड के रुद्रपुर में देखने को मिला।
BJP Parshad Beaten up for opposing theft:
रूद्रपुर में भाजपा पार्षद शिव कुमार गंगवार को पीटकर मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। जब पार्षद ने घर के बाहर गालीगलौज कर रहे लोगों का विरोध किया तो आरोपितों ने भाजपा पार्षद के घर में हमला बोल दिया। इसके बाद उन्हें बुरी तरह पीटा। लोगों को आता देख हमलावर मोबाइल लूटकर भाग गए। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया।
वहीं पार्षद ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस तरह से दिनदहाड़े घर में घुसकर पार्षद की चेन लूटने की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पार्षद की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
दरअसल ट्रांजिट कैंप भाजपा पार्षद शिव कुमार गंगवार ने पुलिस में बताया कि बीते रविवार सुबह उनके घर के बाहर कुछ युवक हंगामा कर रहे थे। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके पर हमला बोल दिया और उनके घर में घुस गए। Rudrapur के ट्रांजिट कैंप में BJP पार्षद Shiv Kumar Gangwar के घर में घुसने के बाद उन्होंने पार्षद का मोबाइल लूटा और वहां से भाग गए। घर में घुसकर हमला करने और मोबाइल लूट मामले में पुलिस ने तीन महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस जांच कर रही है।