Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: क्या अभी नए साल का जश्न मनाने अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ New Year Celebration के लिए Mussoorie आने का प्लान कर रहे हैं तो फिर यह खबर ध्यान देकर पढ़ें वरना आपको वहीं से रिटर्न होना पड़ सकता है। DGP Ashok Kumar ने सख्त निर्देश दिए हैं। नए साल पर (31 दिसंबर व एक जनवरी) पुलिस उन्हीं पर्यटकों को मसूरी जाने की इजाजत देगी, जो होटल में कमरा बुक करवा चुके होंगे। जी हां, बुकिंग कन्फर्म नहीं होगी तो पर्यटकों को चेकिंग प्वाइंट से वापस लौटना पड़ेगा। दरअसल ज्यादा भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन व एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूड़ी के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद डीजीपी कुछ खास बातें बताई।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि नए साल पर उत्तराखंड के साथ ही अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी आते हैं। कई लोग सड़कों पर हुड़दंग भी करते हैं। इस कारण ट्रैफिक जाम होता है और दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों के लिए होटल में कमरे की बुकिंग अनिवार्य की गई है। यहां तक कि स्थानीय निवासियों को भी बिना होटल की बुकिंग के मसूरी जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीजीपी ने यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन व एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूड़ी को निर्देशित किया कि समय पर यातायात प्लान तैयार कर नागरिकों को इसकी जानकारी दे दी जाए। इसके अलावा मसूरी जाने व मसूरी से वापस आने के लिए भी वन-वे ट्रैफिक प्लान बनाने के लिए कहा गया है। DGP Ashok Kumar के आदेश पर आज यातायात पुलिस रूट तय करेगी। इस दौरान देखा जाएगा कि वन-वे रूट प्लान के तहत कहां से यातायात को मसूरी भेजा जाए और कहां से वाहन वापस आएंगे जिससे कम से कम जाम लगे।