उत्तराखंड: पुलिसकर्मी ने दहेज के लिए तोड़ी अश्लीलता की हदें, अप्राकृतिक सेक्स समेत कई केस दर्ज

उत्तराखंड पुलिस के जवान पर जिस तरह के आरोप लगे हैं, वो वास्तव में मानवता को शर्मसार कर देने वाले हैं। पढ़िए...
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Policeman Accused: Uttarakhand Police Constable Accused of Dowry and Unnatural Sex
Image: Uttarakhand Police Constable Accused of Dowry and Unnatural Sex

रुद्रपुर: उत्तराखंड पुलिस…रक्षक पुलिस, मित्र पुलिस और न जाने कितने नामों से हम इन खाकी वर्दी वालों को पुकारते हैं। लेकिन क्या हो अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए? दरअसल ये खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से है। यहां पुलिस के जवान पर उसी की पत्नी ने अप्राकृतिक यौन शोषण समेत उत्पीड़न, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Police Constable की घटिया हरकत:

इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी ने हाल ही में उसकी बेटी के सामने ही उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। जब महिला ने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने मां-बेटी को घर से निकाल दिया। पुलिस को पीड़त महिला ने बताया कि उसकी शादी 2012 में हुई थी। उसका पति पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। शादी में पीड़ित महिला के पिता ने काफी उपहार दिया था। शादी के कुछ वक्त बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आगे पढ़िए ...

दहेज में कार, 1 लाख रुपए और सोने की चेन की डिमांड की जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि नशे की हालात में आरोपी उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक रूप से सम्बन्ध बनाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसके मायके वालों को भी गालियां दी जाती हैं।

तोड़ी अश्लीलता की हदें :

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि साल 2013 में उसकी एक बेटी हुई। इसके बाद उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। महिला ने बताया कि उसकी सास बेटा चाहती थी। इसके बाद वो सहती रही। पीड़िता का कहना है कि फरवरी में आरोपी ने उसकी बेटी के सामने ही उसके साथ अश्लील हरकतें की। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और इसके बाद उसे और बेटी को घर से निकाल दिया। आखिर में परेशान होकर महिला ने आरोपी पति के खिलाफ अप्राकृतिक शारीरिक और मानसिक शोषण और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।