Uttarakhand के Udham Singh Nagar के Nanakmatta से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है, यहां अज्ञात कारणों के चलते चार लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: 4 members of a family murdered in Nanakmatta US Nagar
उधमसिंह नगर: Uttarakhand के Udham Singh Nagar के Nanakmatta से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। जहाँ अज्ञात कारणों के चलते मां-बेटी समेत परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है. नए साल से ठीक पहले इतनी भयावह वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पुलिस-प्रशासन पहुंच गया है और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
Udhamsingh Nagar: Crime Capital of Uttarakhand
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शवों पर धारदार हथियार के वार नजर आ रहे हैं। खबर है कि पुलिस को सबसे पहले नानकमत्ता में ही झाड़ियों में दो शव मिले. पुलिस ने इनकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया. दो शवों में से एक की पहचान अजय रस्तोगी के रूप में की. दूसरे शव की पहचान उदित रस्तोगी के नाम से हुई. वहीं जब दोनों शव मिलने और उनकी पहचान होने के बाद पुलिस अजय रस्तोगी के घर पहुंचीं तो वहां का सीन देखकर दंग रह गई. घर पर दो महिलाओं के शव पड़े थे. अजय के भाई आदेश रस्तोगी ने बताया कि ये शव उसकी मां और नानी के हैं. आगे पढ़िए...
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड 6 नानकमत्ता निवासी 28 वर्षीय अजय रस्तोगी पुत्र शिवशंकर रस्तोगी की नानकमत्ता बाजार में आशीर्वाद ज्वेलर्स नाम से दुकान है. शिव शंकर रस्तोगी की सास 80 वर्षीय छन्नो देवी पत्नी हजारी लाल और साले अनिल रस्तोगी का बेटा 24 वर्षीय उदित रस्तोगी निवासी कस्बा शाही बरेली उत्तर प्रदेश वार्ड 6 में रहते थे. उदित शिव शंकर के दुकान में सोने की कारीगरी का काम करता था.
एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या
बुधवार को घर में 55 वर्षीय आशा रस्तोगी पत्नी शिव शंकर रस्तोगी व आशा की मां छन्नो देवी की लाश मिली, जबकि अजय व उदित के शव ग्राम शिददा स्थित देवा नदी के किनारे मिले हैं. दोनों महिला व दोनों युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या की गई होगी. वहीं घटना के बाद आस पड़ोस में हडकंप मच गया. स्थानीय लोगों ने सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों कब्ज़े मे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही इस घटना के बाद Nanakmatta का बाजार भी बंद करा दिया गया है.